Holstein Friesian Cow, Its Physical Characteristics, Milk Production and Cost
Holstein Friesian cow facts
Holstein Friesian Cow जिसे HF गाय भी कहते हैं विश्व की सबसे मशहूर गाय है| यह गाय विश्व में सर्वाधिक दूध देने के लिए जानी जाती है| यह गाय मुख्य रूप से उत्तरी Holland और Friesland में पाए जाने वाली dairy गाय की नस्ल है इसलिए इसका नाम Holstein Friesian (HF) है|
Holstein friesian cattle history
होल्सटीन गाय का इतिहास
लगभग 2,000 साल पहले नीदरलैंड में Holstein गायों का जन्म हुआ था। जब हॉलैंड और जर्मनी की दो गौ नस्लों की क्रॉसब्रीडिंग (cross-breeding) के जरिये एक नयी नस्ल का विकास हुआ हुआ जिसे होल्सटीन फ्रीसीयेन नाम दिया गया |
इस क्रॉसब्रीडिंग के जरिये एक ऐसी नस्ल का विकास हुआ जो सीमित food resources के बावजूद उच्च दूध उत्पादन करती थी| मूल रूप से, इस नस्ल को होल्स्टिन-फ्रिज़ियंस के रूप में जाना जाता था लेकिन अब इसे सिर्फ Holstein के रूप में जाना जाता है Friesian मवेशी आज भी मौजूद हैं लेकिन होल्स्टिन नस्ल से अलग हैं।
United Kingdom, Newzealand और हॉलैंड से फ्रेसिअन नस्ल हैं और इन जानवरों को होल्स्टेन के पशुओं से छोटे शरीर होता है।
Holstein Friesian cow characteristics:
शारीरिक विशेषता
1. Colour (रंग) – होल्स्टिन गाय काले और सफ़ेद रंग के मिश्रण में पायी जाती है| कुछएक गायों को काले, लाल और सफ़ेद रंग के मिश्रण में भी देखा गया है|
2. वजन (Weight) – Holstein friesian cattle weight – जन्म के समय एक स्वस्थ बछड़े का वजन 40 से 50 किलो (75-110 पाउंड) या अधिक होता है।
एक परिपक्व होल्स्टिन गाय का वजन 680-770 किलोग्राम (1500-1700 पाउंड) होता है |
3. कद (Height) – इनकी ऊंचाई 145-165 सेंटीमीटर (58-65 इंच) होती है।
4. सिर (Head) – HF गाय का सिर बहुत लंबा और तुलनात्मक रूप से संकीर्ण होता है।
5. स्वाभाव (Temperament) – ये पशु स्वाभाव के शांत होते हैं|
6. सींग (Horns) – HF पशुओं को सींग नहीं होते| अगर सींगे होते भी हैं तो वो काफी छोटे होते हैं|
Holstein friesian cow milk production
दूध उत्पादन
होल्सटीन गायें विश्व में सर्वाधिक दूध देती है| एक ब्यांत में यह गाय 4500-7000 लीटर तक दूध देती है| एक दिन में 15-40 लीटर तक दूध देती हैं| राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप 2016 में एचएफ नस्ल की गाय ने एक दिन में 66.713 लीटर दूध देकर राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकार्ड कायम किया था। इसी बात से इस गाय के उपजावपन का अंदाजा लगाया जा सकता है|
fat content in Holstein Cow – HF गाय के दूध में काफी कम fat होता है| इस गाय के दूध में सिर्फ 3.5% fat होता है|
Holstein friesian cow Benefits
HF गाय के फायदे
1. HF गाय का सबसे बड़ा फायदा यह है की यह गाय सर्वाधिक दूध देती है|
2. होल्सटीन गाय अन्य गायों की तुलना में महंगे बिकते हैं| इन गायों की market में काफी डिमांड रहती है|
HF गाय की कीमत
Holstein friesian cow cost in India
Hf गाय की कीमत उसके दूध उत्पादन और उम्र पर निर्भर करती है | आमतौर पर भारत में यह गाय 45,0000 से 1,00,000 रुपये में मिलती है|
नीचे दिए गए Youtube विडियो में holstein friesian के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गयी है, उस विडियो को देखकर ही आप HF cow के बारे में अच्छे से जाने पाएँगेहमें support करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को share करें
image credits:
http://www.roysfarm.com
http://www.narwaldairyfarm.com
http://www.goyaldairyfarm.com