What is NDDB? What are its work?
NDDB क्या है ? इसके क्या काम हैं ?
About NDDB
NDDB full form – National Dairy Development Board
NDDB – राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, भारत की संसद द्वारा स्थापित संस्था है।
NDDB को dairy cooperatives को बढ़ावा देने, उन्हें finance यानी वित्तीय मदद और support देने के उद्देश्य से बनाया गया है |
किसान सहकारी समितियों को मजबूत करना NDDB का प्रमुख काम है|
इसका मुख्य कार्यालय गुजरात के आनंद जिले में है इसके क्षेत्रीय कार्यालय पूरे देश में फैले हुए है।
इसकी स्थापना डॉ. वर्गीज कुरियन द्वारा की गई। एनडीडीबी की सब्सिडियरी में मदर डेयरी शामिल हैं।
History of National Dairy Development Board, NDDB
NDDB का इतिहास
खेड़ा कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन (Kheda Cooperative Milk Producer Union) द्वारा Amul की स्थापना और उसकी सफलता को देखकर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बहोत खुश थे |
वे इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में भी पहुँचाना चाहते थे|
उनही के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से 1965 में National Dairy Development Board (NDDB) की स्थापना हुई|
इसका Headquarter गुजरात के Anand में बनाया गया जहाँ Amul की शुरुवात हुई थी|
डॉ. वर्गीज कुरियन को NDDB का प्रथम चेयरमैन बनाया गया |
इस मिशन की प्रमुख सफलता विश्व बैंक द्वारा संचालित ऑपरेशन बाढ़ (Operation Flood) के माध्यम से हासिल की गई, जो 26 वर्षों (1970 से 1996) तक चलायी गई थी और इसी मिशन द्वारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया।
यह ऑपरेशन दूध उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय बढ़ाने और उपभोक्ताओं के लिए उचित मूल्य पर दूध प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
NDDB ने अब तक Anand पैटर्न को अपनाते करते हुए 1,17,575 dairy cooperatives को एक साथ मिलाया है, जो गांव से
लेकर शहर तक तीन-स्तरीय संरचना में राज्य महासंघों से जड़े हुए हैं।
Work of National Dairy Development Board NDDB
NDDB के प्रमुख काम
- डेयरी एवं उससे सम्बंधित उद्योगों के विकास हेतु योजना एवं कार्यक्रम बनाना।
- अन्य agriculture related Industries के लिए देश में विभिन्न programs चलाना और ऐसे programs के लिए support provide करना |
- National Dairy Development Board farmers और entrepreneurs को Dairy related एजुकेशन देने का भी काम करती है|Facts about NDDB:
- NDDB comes under which ministry – Department of Animal Husbandry and Dairying (पशुपालन और डेरी विभाग)
- NDDB first chairman – Dr. Verghese Kurien (1965-1998)
- NDDB chairman 2017 – Dilip Rath (1 August 2016 – Present)
- NDDB was established in the year – 1965
National Dairy Development Board, NDDB Contact :
- NDDB Anand Gujarat address: Head Office
National Dairy Development Board
PB No. 40, Anand, Gujarat (INDIA) – 388 001
Telephone: 91-2692-260148, 260149, 260159, 260160
Fax:91-2692-260157, 260159
e-mail: anand@nddb.coop - NDDB website – nddb.coop/
source: nddb.coop